फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snowfall Forecast for himachal From 3rd Febrary.

दो दिन सताएगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Sat, 04 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Snowfall Forecast for himachal From 3rd Febrary.

हिमाचल में शनिवार और रविवार को भारी बारिश-बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार से ही प्रदेश में मौसम ने करवट भी ले ली है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के आठ जिलों किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन में दो दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का दौर छह फरवरी तक जारी रहेगा। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस दौरान बारिश होने का पूर्वानुमान है। सात फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। आठ और नौ फरवरी को दोबारा से बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। साल 2017 के जनवरी महीने में रिकार्ड बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

जनवरी महीने में सामान्य से 99 फीसदी अधिक बारिश

Snowfall Forecast for himachal From 3rd Febrary.

पूरे प्रदेश में जनवरी महीने के दौरान सामान्य से 99 फीसदी अधिक बारिश हुई है। वहीं बर्फबारी भी कई सालों बाद जनवरी में जमकर हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ दोबारा से सक्रिय हो रहा है। इसी कड़ी में चार और पांच फरवरी को हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। 

वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.9, कल्पा में माइनस 0.4, मनाली में 3.2, मंडी में 4.6, शिमला में 7.8 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.6, धर्मशाला में 15.2, ऊना में 24.4, नाहन में 19.2, सोलन में 22.5, कल्पा में 7.6, सुंदरनगर में 19.7 और भुंतर में 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed