फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snowfall Continues at Himachal hills, Forecast of Heavy Snowfall.

हिमाचल में हिमपात जारी, आज और कल भारी बर्फबारी की चेतावनी

Wed, 25 Jan 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Jan 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Snowfall Continues at Himachal hills, Forecast of Heavy Snowfall.

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार देर रात से हिमपात हो रहा है। किन्नौर, रोहतांग धौलाधार और पांगी घाटी में बर्फबारी होने और शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, ऊना में बारिश होने से प्रदेश एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है। रोहतांग, लाहौल के अलावा कुल्‍लू के आसपास के इलाकों में भी फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज और कल भारी से बहुत भारी बर्फबारी-बारिश होने की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जारी की है। उधर, प्रदेश में 27 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 28 और 29 जनवरी को मौसम शुष्क रहने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जिला कुल्लू और लाहौल में पहाड़ों में बर्फबारी और निचले इलाकों में जमकर बारिश का दौर चला। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा और जलोड़ी दर्रा समेत पूरी लाहौल घाटी में दिन भर बर्फबारी हुई। इन इलाकों में मंगलवार देर रात भी रुक रुक बर्फबारी जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

Snowfall Continues at Himachal hills, Forecast of Heavy Snowfall.

कांगड़ा में दिन भर हल्की बारिश हुई। जबकि धौलाधार की पहाड़ियों और छोटा भंगाल की ऊपरी पहाड़ियों में ताजा हिमपात हुआ है। जिला चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में भी मंगलवार को हिमपात हुआ। पांगी घाटी के किलाड़ में दस सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकार्ड की गई।

भरमौर, होली, तीसा, सलूणी की ऊपरी पहाड़ियों में भी हिमपात हुआ है। उधर, राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद शिमला में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 13.6, धर्मशाला का 13.2, नाहन का 18.9, सोलन का 13.5, सुंदरनगर का 18.8, भुंतर का 12.7 और कल्पा का 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, ठंड से मिली राहत

Snowfall Continues at Himachal hills, Forecast of Heavy Snowfall.

हिमाचल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार रात को हिमाचल में सिर्फ केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड किया गया। केलांग में न्यूनतम पारा माइनस 4.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बीते कई दिनों से माइनस में चल रहे कल्पा और मनाली के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। कल्पा का न्यूनतम पारा 0.0 और मनाली का 4.0 दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम पारा 8.0, धर्मशाला में 7.2, सोलन में 7.0, नाहन में 11.1, ऊना में 8.6, मंडी में 5.8 और हमीरपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed