हिमाचल में भारी बर्फबारी, रोहतांग दर्रा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की चोटियों पर दूसरे दिन शनिवार को भी बर्फबारी जबकि राजधानी शिमला और मनाली में बारिश का दौर जारी है। पिछले 48 घंटों में रोहतांग दर्रे में 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने के चलते मनाली-रोहतांग-केलांग मार्ग पर यातायात ठप हो गया है।
लाहौल घाटी देश-दुनिया से कट गई है। उधर, जिला प्रशासन ने कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियों को हटा दिया है। बीआरओ अब मार्च के बाद ही रोहतांग को बहाल करेगा, हालांकि मशीनरी को अभी नहीं हटाया गया है।
शनिवार को राजधानी के सटी पहाड़ी जाखू, कुफरी, फागू और नारकंडा में ताजा हल्का हिमपात हुआ है। प्रदेश भर की 130 से अधिक सड़कें बाधित हैं। औट-लुहरी हाईवे पूरी तरह से ठप है। आउटर सिराज की 58 पंचायतों का संपर्क कट गया है।
रविवार और सोमवार को भी होगा हल्का हिमपात
शिमला-रामपुर हाईवे भी बाधित है। बसों को वाया बसंतपुर भेजा जा रहा है। अपर शिमला के ही 30 से अधिक बस रूट प्रभावित हुए हैं। किन्नौर, लाहौल स्पीति और भरमौर का तो और भी बुरा हाल है।
कुल्लू की करीब एक दर्जन और किन्नौर की चार पंचायतों में अंधेरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में रविवार और सोमवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात का पूर्वानुमान है। मध्यम और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।