फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall and rainfall prediction for himachal from 26 october

हिमाचल में इस दिन से बर्फबारी और बारिश के आसार

Sun, 21 Oct 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Oct 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal from 26 october

प्रदेश में 25 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। 26 अक्तूबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 26 अक्तूबर से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। उधर, सुबह और शाम के समय प्रदेश में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, कल्पा 1.0, मनाली 3.0, कुफरी 6.3, भुंतर 7.2, चंबा 7.9, सोलन 8.5, शिमला 9.2 और धर्मशाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.5, कांगड़ा 29.1, बिलासपुर-सुंदरनगर 27.8, हमीरपुर 27.5, नाहन 27.0, भुंतर 26.5, चंबा 24.8, सोलन 24.0, धर्मशाला 23.6, शिमला 20.5, कल्पा 16.0, डलहौजी 13.4 और केलांग में 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रोहतांग दर्रा समेत मनाली की चोटियों पर हिमपात 

snowfall and rainfall prediction for himachal from 26 october

पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों और रोहतांग दर्रे में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ। मौसम के करवट बदलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

दोपहर बाद मनाली सहित समूची घाटी में काले घने बादलों ने डेरा डाला और शाम के समय ऊंची चोटियों बर्फ के फारे गिरे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मकरव, शिकरवे, सेवन

सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, मांगण कोट, शिरघन तुंग, हामटा पास, शलीण धार में ताज हिमपात हुआ। घाटी में धीरे-धीरे ठंड की दस्तक देने से लोगों ने गर्म वस्त्र बाहर निकाल दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed