फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall and rainfall prediction for himachal from 11 december

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार, कुल्लू-लाहौल में अलर्ट

Mon, 10 Dec 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Dec 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal from 11 december

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में आने वाले बदलाव को देखते हुए कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को सूबे की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से राजधानी शिमला में शीतलहर चल पड़ी है। केलांग, कल्पा और मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 13 दिसंबर तक मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। 14 दिसंबर से मौसम साफ होने के आसार हैं। सोमवार दोपहर बाद कुल्लू घाटी की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू होने से घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात

snowfall and rainfall prediction for himachal from 11 december

प्रशासन ने मौसम के मिजाज को भांपते हुए पर्यटकों और आम लोगों को रोहतांग, जलोड़ी दर्रा के अलावा अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। रविवार देर रात चंबा जिला के कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात हुआ।

सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्की धूप खिली। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने से शहर में ठंड बढ़ गई है। रविवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7, कल्पा में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

snowfall and rainfall prediction for himachal from 11 december

 मनाली में माइनस 0.6, सोलन में 1.7, भुंतर में 1.9, कुफरी में 2.0, सुंदरनगर में 2.5, डलहौजी में 2.7, शिमला में 3.9, मंडी में 4.2, पालमपुर में 5.0, ऊना-चंबा में 5.7, बिलासपुर-नाहन में 5.8, हमीरपुर में 6.1, कांगड़ा में 6.5 और धर्मशाला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।


सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। नाहन में अधिकतम तापमान 19.8, ऊना में 19.0, सोलन में 16.5, बिलासपुर में 16.0, सुंदरनगर में 15.6  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

धर्मशाला में 14.8, कांगड़ा में 14.7, हमीरपुर में 14.6, भुंतर में 14.0, शिमला में 12.6, चंबा में 10.8, कल्पा में 7.2, डलहौजी में 5.2 और केलांग में 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed