हिमाचल की चोटियों पर फिर बर्फबारी, लौट आई ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बुधवार को फिर से ताजा हिमपात हुआ है।
सिरमौर के चूड़धार के साथ साथ रोहतांग और लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। चूड़धार में करीब तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे प्रदेश में फिर से ठिठुरन लौट आई है।
शिमला और इसके आसपास के इलाकों में भी दिन भर बादल छाए रहे। यहां दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।
इसके अलावा निचले मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि वीरवार से मौसम साफ हो जाएगा।
वहीं, प्रदेश में हो रही इस बारिश से किसानों को भी चिंता सताने लगी है। अभी बेमौसमी सब्जियों को रोपने की तैयारी चल रही है। मगर खराब मौसम से इसमें देरी हो रही है।
बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.1, मनाली का 4.2, सोलन का 8.2, कल्पा का 2.4 और धर्मशाला का 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।