{"_id":"1d64185ad802ea3a410789a5e7e312d9","slug":"snowfall-and-rainfall-continues-in-hp-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अाज से खराब होगा मौसम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अाज से खराब होगा मौसम!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 May 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम खराब हो सकता है। शनिवार व रविवार को मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, निचले क्षेत्रों में बादल छाएंगे और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 12 मई से प्रदेश भर में गरज से साथ बारिश होगी, जो 15 मई तक लगातार जारी रहेगी। इन चार दिनों में प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन
सेब को फिर हो सकता है नुकसान
ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की सेटिंग और निचले क्षेत्रों में गेंहू की फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम में इस बदलाव के कारण किसानों और बागवानों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
गौरतलब है कि यहां पिछले हफ्ते भी कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से सेब व फसलों को नुकसान पहुंच चुका है।