{"_id":"74dbbdffbc865daf07fd67cc12ebd3d2","slug":"snowfall-and-rainfall-continues-in-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में नहीं थम रहा है बारिश, बर्फबारी का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में नहीं थम रहा है बारिश, बर्फबारी का सिलसिला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 28 Mar 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हिल्स क्वीन शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में वीरवार देर रात से ही बारिश हो रही है। राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
यहां सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ा। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी से शीतलहर फिर लौट आई है। मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी बर्फबारी का मजा लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कुल्लू में बारिश के चलते भू-स्खलन भी हुआ है। यहां एक मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ऊंचाई वाले कई इलाकों में यातायात भी ठप हुआ है।
साथ ही कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। मनाली-सोलंगनाला सड़क चट्टान खिसकने से बंद हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शिमला ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन