फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow leopard roaming in the snowy plains of Lahaul, good news for wildlife lovers

Snow leopard: लाहौल की बर्फीली वादियों में घूम रहे हिम तेंदुए, कैमरे में हुए कैद, देखें वीडियो

Tue, 07 Feb 2023 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 07:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल में जगह-जगह देखे जा रहे हैं। खासकर तेदुओं को घाटी के रिहायशी इलाकों के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा है। अब लाहौल के दालंग के पास दालबोग की पहाड़ी पर एक हिम तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है। 

विज्ञापन
Snow leopard roaming in the snowy plains of Lahaul, good news for wildlife lovers
बर्फीली वादियों में घूम रहे हिम तेंदुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिम तेंदुए इन दिनों हिमाचल प्रदेश के लाहौल में जगह-जगह देखे जा रहे हैं। खासकर तेदुओं को घाटी के रिहायशी इलाकों के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा है। अब लाहौल के दालंग के पास दालबोग की पहाड़ी पर एक हिम तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है। इसपे पहले बिलिंग के समीप पहाड़ी पर दीपेंद्र ओथंगबा ने अपने कैमरे में कैद किया था। इसके अलावा तीन हिम तेंदुए मूलिंग पुल से छुरपक में टहलते हुए देखे गए थे। सोमवार शाम को को एक स्नो लैपर्ड दालंग के समीप दलबोग की पहाड़ी में देखा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि लाहौल-स्पीति जिले में इनका कुनबा बढ़ रहा है, जो वन्य प्राणी विभाग के साथ प्राकृतिक के लिए अच्छी खबर है। अब वन विभाग लाहौल ने भी भी इनकी सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। पर्यावरण प्रेमी इसे वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के लिए भी सुखद मान रहे है। वनमंडलाधिकारी लाहौल दिनेश शर्मा ने कहा कि यह वाइल्ड लाइफ के लिए अच्छी बात है। शर्मा ने बताया कि वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम इन पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने घाटी के लोगों से भी उनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तार में गर्दन फंसने से आईबैक्स की मौत

लाहौल मुख्यालय केलांग से पांच किलोमीटर दूर स्थित स्तींगरी के समीप आईबैक्स हादसे का शिकार हो गया है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से इन दिनों आईबैक्स समेत अन्य जीव घाटी के निचले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। स्तींगरी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद पहाड़ी से आईबैक्स का एक झुंड भागता हुआ निचले क्षेत्र की ओर आ रहा था।

एक आईबैक्स की गर्दन हेलीपैड के समीप तार में फंसने से उसकी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग केलांग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आईबैक्स को अपने कब्जे में लिया। जिसका मंगलवार को केलांग में पोस्टमार्टम किया और बाद में सभी औपचारिकताएं पूरी की। डीएफओ लाहौल दिनेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed