फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snow leopard is endangered in himachal pradesh

हिमाचल में राज्य पशु के वजूद पर मंडराया बड़ा खतरा

Mon, 11 Aug 2014 01:59 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
snow leopard is endangered in himachal pradesh

हिमाचल का राज्य पशु हिम तेंदुआ प्रदेश के पहाड़ों से गायब होने लगा है। ग्लोबल वार्मिगिं के चलते साल दर साल सिकुड़ रही स्नो लाइन से इस दुर्लभ प्रजाति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

विज्ञापन


पिछले तीन दशक के दौरान हिम तेंदुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। प्रदेश में कितने हिम तेंदुए हैं, इसका पता वन विभाग को भी नहीं है। इसकी गणना की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत हिम तेंदुआ अति दुर्लभ श्रेणी में रखा गया है। हिमाचल में इसे राज्य पशु का दर्जा दिया गया है। लेकिन, राज्य पशु होने के बावजूद ये प्रजाति लुप्त हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूडधार से विलुप्त हुआ तेंदुआ

snow leopard is endangered in himachal pradesh

वर्ष 1980-82 तक सिरमौर की सबसे ऊंची चूड़धार की चोटियों पर भी देखा जाता रहा है, लेकिन अब यह यहां से विलुप्त हो गया। 9 जनवरी 2013 को एक हिम तेंदुआ चंबा जिले में कुगती वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में देखा गया।

साल भर बर्फ से ढकी रहने वाली 3200 से 4200 मीटर ऊंची चोटियां हिम तेंदुए का आवास मानी जाती हैं। हिमालय पर्यावरण अध्ययन एवं सुरक्षा संगठन (हेस्को) के निदेशक डा. अनिल प्रकाश जोशी कहते हैं कि हिमालयी क्षेत्र में हिम तेंदुए आज भी विद्यमान हैं, लेकिन पर्यावरण असंतुलन के कारण उनके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

पिछले तीन दशक में हिमालय की स्नो लाइन 2 से 5 किलोमीटर पीछे खिसक चुकी है। ऐसे में आजीवन बर्फ में रहने वाले हिम तेंदुए पर संकट मंडराना स्वाभाविक है।

1 साल में कैद हुईं तीन तस्वीरें

snow leopard is endangered in himachal pradesh

हिमाचल की स्पीति घाटी के किब्बर गांव में ‘हिमालयन स्नो लेपर्ड रिसर्च सेंटर’ काम कर रहा है। इसके लिए 5.15 करोड़ रुपये केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से मिले हैं। स्पीति क्षेत्र के हिम तेंदुए के संभावित विचरण क्षेत्रों में कैमरे लगाए गए हैं। इसमें एक वर्ष के भीतर तीन बार हिम तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है।

हिमाचल के स्पीति, पांगी, नेशनल पार्क कुल्लू, पिन वैली, उत्तराखंड के हर्षिल, धौलागिरी, कंचनजंगा, चौखंबा के अलावा जम्मू-कश्मीर, सिक्किम एवं अरुणाचल देश में हिम तेंदुओं की कुल संख्या 200 से 250 रह गई है।

महज 12 देशों में पाया जाता है हिम तेंदुआ


विश्व के एक दर्जन देशों में हिम तेंदुआ पाया जाता है। इनमें भारत प्रमुख है। आईयूसीएन अंतरराष्ट्रीय संगठन ने विश्व में हिम तेंदुए की संख्या 4080 से 6590 बताई है। हिमाचल में लाहौल, किन्नौर, पांगी, नौहराधार और ऊपरी क्षेत्रों में हिम तेंदुआ देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed