हिमाचल में ताजा बर्फबारी, चली शीत लहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंडक ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। देर शाम को शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलवृष्टि हुई।
पहाड़ों में हल्की बर्फबारी की सूचना है। कुल्लू के रोहतांग, चूढ़धार, श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में आधा फुट तक हिमपात होने की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी।
शिमला में देर शाम ओले गिरने से तापमान में 2 से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव कारण शिमला सहित 6 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।
केलांग सबसे ठंडा
केलांग का न्यूनतन तापमान 1.5, कल्पा 2.0, मनाली 3.6, सोलन 7.0, भुंतर 8.6 और शिमला का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा और कई जगहों पर बारिश व बर्फबारी का अनुमान है।