फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sneha stood first in speech and Puneet stood first in slogan writing competition.

Shimla News: भाषण में स्नेहा और नारा लेखन प्रतियोगिता में पुनीत रहे अव्वल

Thu, 23 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sneha stood first in speech and Puneet stood first in slogan writing competition.
दाड़गी में जैव विविधता दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

चित्रकला स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में आंबेडकर सदन की भावना प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़गी में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब और स्काउट एंड गाइड इकाइयों के माध्यम से विद्यार्थियों को जैव विविधता और भारत के पर्यावरण की जानकारी दी। इस अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अटल सदन की स्नेहा ने पहला, सावित्री सदन की सानिया ने दूसरा और विवेक सदन की संतोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में आंबेडकर सदन की भावना ने पहला, अटल सदन की कृतिका ने दूसरा और इसी सदन की स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सावित्री सदन की रिया ने पहला, अटल सदन की रिया ने दूसरा और विवेक सदन के आकाश ने तीसरा स्थान अर्जित किया। नारा लेखन में वरिष्ठ वर्ग में आंबेडकर सदन के पुनीत ने पहला, इसी सदन के कार्तिक ने दूसरा और विवेक सदन की तनुजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में सावित्री सदन की वैशाली ने पहला, इसी सदन की रिया ने दूसरा और विवेक सदन के वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


एनएसएस प्रभारी युगल किशोर ने बताया कि जैव विविधता की कमी होने से प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार बंसल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए जीव जंतुओं के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article