युवाओं को जल्द बड़ा तोहफा देगी सरकार: स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना पहुंची केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास और शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एनसीईआरटी समेत हर स्तर की किताबें अब पाठकों को पढ़ने के लिए आनलाइन मिलेंगी। इसके लिए जल्द देश की पहली ई-लाइब्रेरी लांच की जाएगी।
नवंबर 2015 तक छात्र घर बैठे हर सामग्री डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को बेहतर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं देने के लिए योजनाएं बना रही है।
ईरानी ने कहा कि 14वें वित्तायोग के बजट में हिमाचल को धन की कमी नहीं आने देंगे, दिल खोलकर मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे दिन लद गए जब राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्षी दलों वाले राज्यों की मदद रोकी जाती थी। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को ऊना के सलोह में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास और हमीरपुर स्थित एनआईटी में टेक्निकल फेस्टिवल का आगाज किया।
हिमाचल को दिया भरोसा
हिमाचल में केंद्रीय विवि पर स्मृति ईरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जल्द इस पर एक राय बनाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजें। तभी इसकी जल्द स्थापना हो सकेगी। ऊना में प्रस्तावित ट्रिपल आईटी में कहां पेच फंसा हैं, इस पर कहा कि वे स्वयं दिल्ली में इसकी छानबीन करेंगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की शिक्षा के प्रति उदार व दूरदर्शी सोच हैं। पूरे देश में गुणवत्तापरक शिक्षा पर सरकार का ध्यान है।
मंत्रालय बदलने की मुझे जानकारी नहीं
ऊना में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में स्मृति ने कहा कि पोर्टफोलियो बदलने संबंधी चरचाओं की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह बखूबी निभा रही हैं और आगे भी निभाएंगी।
नहीं पहुंच पाए वीरभद्र, संदेश भेजा
शिमला में विधानसभा सत्र और हेलीकॉप्टर जनजातीय क्षेत्र के दौरे पर होने के चलते सीएम वीरभद्र सिंह ऊना नहीं पहुंच सके। उनकी स्मृति ईरानी से मुलाकात नहीं हो पाई। हमीरपुर जाने का उनका कार्यक्रम नहीं था।
ऐसे में ऊना में उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री ने सीएम का संदेश दिया कि जून माह तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग टायलेट बनाने का लक्ष्य पूरा कर लें, तभी बेटियों के अधिकार की रक्षा हो सकेगी।