डॉक्टरों का खुलासा, चीनी, देसी घी से भी बढ़ रही ये जानलेवा बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप भी चीनी और देसी घी का ज्यादा सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं। आप भी इस जानलेवा बीमारी के शिकार हो सकते हैं। डॉक्टरों के ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
डॉक्टरों के अनुसार युवा पीढ़ी को यह बीमारी जकड़ रही है। सिर्फ धूम्रपाल या शराब पीने से ही नहीं बल्कि देसी घी और चीनी के अत्यधिक सेवन से भी यह बीमारी बढ़ती जा रही है। यदि समय पर इस पर नियंत्रण न हो तो जान भी जा सकती है।
डॉक्टरों के अनुसार स्कूल-कॉलेज जाते बच्चे दिल की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। देशभर में प्रत्येक घंटे में 91 लोगों की इस बीमारी से मौत हो रही है। शिमला में यह जानकारी फोर्टिस अस्पताल के कार्डियोथोरोकिक एवं वेस्कुलर सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. टीएम महंत ने शिमला में प्रेसवार्ता में दी।
धूम्रपान की तरह ही खतरनाक है चीनी और घी
हिमाचल भी इसकी चपेट में है। बीमारी के बढ़ने का मुख्य कारण चीनी, देसी घी और धूम्रपान का सेवन करना माना गया हैं।
इस उम्र में ज्यादा है खतरा
डॉ. महंत ने बताया कि 40 साल से कम के 25 फीसदी और 55 साल से कम के 67 फीसदी लोगों की हार्ट अटैक आने से मौत हो सकती है। मेडिकल टेक्नोलॉजी और क्लीनिकल कुशलता में विकास ने मरीजों की हार्ट सर्जरी को सुरक्षित बनाया है।
इससे मृत्यु का खतरा 25 फीसदी तक घट कर रह गया है। अगर किसी नवजात को दिल संबंधी बीमारी है तो समय पर सर्जरी होने से नवजात की जान बचाई जा सकती है।
यहां जानिए ये हैं बीमारी के मुख्य कारण
यह है कारण
- व्यायाम न करना
- मानसिक दबाव का होना
उपचार
- मानसिक दबाव को कम करने के लिए योगा करें।
- धूम्रपान छोड़ें।
- साइकिलिंग और जागिंग करें।
ऐसे लगता है हार्ट अटैक का पता
छाती में दर्द होना, बाजू और बैक के नीचे दबाव बनता है तो उसे हार्ट अटैक कहते है। एक घंटे के भीतर व्यक्ति अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचता है तो उसकी जान को बचाया जा सकता है।