फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SMC teacher recruitment in Himachal schools closed

हिमाचल के स्कूलों में एसएमसी शिक्षक भर्ती बंद, सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

Thu, 08 Aug 2019 09:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Aug 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
SMC teacher recruitment in Himachal schools closed

हिमाचल में एसएमसी से शिक्षकों की भर्ती बंद हो गई है। सरकार की ओर से हाईकोर्ट में कहा गया है कि कोर्ट के आगामी आदेशों तक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एसएमसी के तहत अब अध्यापकों की नियुक्ति अथवा चयन नहीं किया जाएगा। इस मामले पर अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी। न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी और न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने एसएमसी के तहत शिक्षकों की भर्ती के खिलाफ  दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद शिक्षा विभाग को आदेश दिए कि तीन सप्ताह के भीतर प्रदेश में एसएमसी नीति के तहत अभी तक लगाए अध्यापकों का ब्योरा, शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या और उन्हें आरएंडपी नियमों के तहत भरने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी उपलब्ध करवाए।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि स्टॉप गैप अरेंजमेंट के नाम पर की जा रही एसएमसी भर्तियां प्रशंसनीय कदम नहीं। कोर्ट ने कहा कि सरकार हर बार कोर्ट को नियमों के तहत शिक्षकों की भर्तियां करने का आश्वासन देती है, लेकिन इसके सार्थक परिणाम नहीं मिल रहे। कोर्ट ने पाया कि एसएमसी भर्तियां सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ  हैं। प्रार्थी कुलदीप कुमार और अन्यों ने दायर याचिका में आरोप लगाया कि एसएमसी शिक्षकों की भर्तियां गैरकानूनी हैं। प्रार्थियों ने हाल ही में जारी अधिसूचना को रद्द करने व भर्ती प्रक्रिया को अंजाम न देने की गुहार लगाई है। प्रार्थियों ने 17 जुलाई, 2012 को जारी एसएमसी शिक्षक भर्ती नीति और इसे लागू करने के 16 अगस्त, 2014 के आदेशों के साथ समय-समय पर इस संदर्भ में जारी सरकारी आदेशों को निरस्त करने की मांग की।

विज्ञापन

कैबिनेट ने दिसंबर 2018 में दी थी भर्ती को मंजूरी

सरकार ने बीते दिनों ही स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर एसएमसी भर्ती के आदेश सभी स्कूलों को जारी किए थे। सामान्य क्षेत्रों में छह माह और जनजातीय क्षेत्रों में तीन माह से रिक्त पड़े पदों पर सरकार ने एसएमसी से शिक्षक भर्ती के आदेश दिए थे।

दिसंबर 2018 में प्रदेश कैबिनेट से एसएमसी भर्ती का फैसला लिया था। जनवरी 2019 में सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की थी। जुलाई तक इस अधिसूचना पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर निदेशालय ने बीते दिनों ही दोबारा से अधिसूचना जारी की है।

पहले से नियुक्त एसएमसी शिक्षकों की जारी रहेंगी सेवाएं
वहीं प्रदेश मंत्रिमंडल ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए प्रारंभिक, उच्च शिक्षा विभाग में पीरियड के आधार पर पहले से रखे गए एसएमसी अध्यापकों की सेवाओं को जारी रखने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed