फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Smart uniform sample pass, approval for allotment to schools

हिमाचल: स्मार्ट वर्दी के सैंपल पास, स्कूलों को आवंटन करने के लिए मंजूरी

Wed, 20 Apr 2022 12:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Apr 2022 12:20 PM IST
सार

 प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों को वर्दी आवंटन की मंजूरी दे दी गई है। दो-तीन दिन के भीतर स्कूलों में वर्दी को बांटने का काम शुरू हो जाएगा।  92 फीसदी वर्दी की सप्लाई खंड स्तर तक कर दी गई है। 

विज्ञापन
Smart uniform sample pass, approval for allotment to schools
स्मार्ट वर्दी के सैंपल पास - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्मार्ट वर्दी के अधिकांश स्कूलों में सैंपल पास हो गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों को वर्दी आवंटन की मंजूरी दे दी गई है। दो-तीन दिन के भीतर स्कूलों में वर्दी को बांटने का काम शुरू हो जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि 92 फीसदी वर्दी की सप्लाई खंड स्तर तक कर दी गई है। अधिकांश स्कूलों ने लैब से स्कूल वर्दियों की रैंडम जांच करवा ली है। पहली से बारहवीं कक्षा के साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी दी जानी है।

विज्ञापन


दसवीं कक्षा तक प्रति सेट सौ रुपये की सिलाई राशि भी विद्यार्थियों को सरकार देगी। विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि दी जाएगी। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सिलाई की राशि नहीं दी जाएगी। निदेशालय ने सभी स्कूलों को वर्दी के रैंडम सैंपल जांचने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद निदेशालय की मंजूरी लेेने के बाद वर्दी आवंटन को कहा है। इसी कड़ी में अधिकांश स्कूलों की जांच रिपोर्ट सही पाई गई है। इन सभी स्कूलों को वर्दी बांटने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed