फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smart card will be made in shimla

स्मार्ट कार्ड बनवाएं, मुफ्त इलाज पाएं

Fri, 22 Aug 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Aug 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
smart card will be made in shimla

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विकास खंड बसंतपुर में पात्र परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान तीन सितंबर तक चलाया जाएगा। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बताया है कि 21 अगस्त से अभियान शुरू हो गया है।

विज्ञापन


सभी पंचायतों के बीपीएल परिवारों, मनरेगा मजदूरों तथा 70 प्रतिशत से अधिक अक्षम व्यक्तियों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड धारक परिवार के पांच सदस्यों का इलाज आम बीमारी की अवस्था में पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर 30,000 रुपये तक मुफ्त किया जाता है।
विज्ञापन


गंभीर बीमारी की स्थिति में यदि काई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता है तो यह सीमा 1,75,000 रुपये है। ग्राम पंचायत घर नीन में शुक्रवार को कार्ड बनाए गए हैं। पंचायत घर बसंतपुर और शकरोडी में 23 अगस्त, पंचायत घर जूणी व चेवडी में 24 अगस्त बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी बनाए जाएंगे कार्ड


पंचायत घर ओगली व करयाली में 25 अगस्त, पंचायत घर डुमैहर व देवला में 26 अगस्त, पंचायत घर मझीवड व धरोगडा में 27 अगस्त, पंचायत घर थाची व खटनोल में 28 अगस्त, पंचायत घर चनावग व बाग में 29 अगस्त, पंचायत घर रेवग व कोटला में 30 अगस्त को बनाए जाएंगे।

पंचायत घर चलाहल व नैहरा में 31 अगस्त, पंचायत घर बैंश व मढोडघाट में एक सितंबर, पंचायत घर ओखरू में 2 सितंबर तथा पंचायत घर डूमी व पाहल में 3 सितंबर को स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। यदि कोई निर्धारित तिथि को अपना कार्ड न बना पाए अन्य तय तिथियों में किसी भी पंचायत से बनवा सकता है।


उपायुक्त ने सभी पात्र परिवारों से आग्रह किया है कि वह  कार्ड बनाने के समय अपने साथ में अपने परिवार के सदस्यों (कुल पांच सदस्य) को भी साथ ले कर आएं। स्मार्ट कार्ड निर्धारित तिथियों को ही बनाए जाएंगे। इसके पश्चात् किसी भी व्यक्ति का कार्ड नहीं बनाया जाएगा तथा यह पंजीकरण/कार्ड बनवाने का अंतिम अवसर है। कार्ड का लाभ लाभार्थी एक सितंबर से प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed