फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   small red love apple of shimla Big jump in the market, sold for Rs 500 a kg

शिमला: आकार में छोटे रेड लव सेब की बाजार में बड़ी छलांग, 500 रुपये किलो बिका

Wed, 11 Aug 2021 12:57 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 12:57 PM IST
सार

प्रयोग के तौर पर पहली बार बागवान ने सेब की आधा किलो की पैकिंग को बाजार में उतारा। आकार में छोटा और स्वाद में खट्टा होने के बावजूद स्वास्थ्य वर्धक होने के चलते इसे रिकॉर्ड रेट मिला। 

विज्ञापन
small red love apple of shimla Big jump in the market, sold for Rs 500 a kg
रेड लव सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आकार में छोटे और स्वाद में खट्टे रेड लव प्रजाति के सेब ने बाजार में बड़ी छलांग लगाई है। सेब 500 रुपये किलो बिका है। यह इस प्रजाति के रिकॉर्ड दाम बताए जा रहे हैं। शिमला जिले के रोहड़ू के स्वीट आर्चर्ड बराल के रेड लव सेब की आधा किलो की पैकिंग को सोलन के कारोबारी ने 250 रुपये में खरीदा। प्रयोग के तौर पर पहली बार बागवान ने सेब की आधा किलो की पैकिंग को बाजार में उतारा। आकार में छोटा और स्वाद में खट्टा होने के बावजूद स्वास्थ्य वर्धक होने के चलते इसे रिकॉर्ड रेट मिला। सोलन के खरीदार ने बागवान को आधे किलो की पैकिंग के लिए ट्रे वाले बॉक्स उपलब्ध करवाने का भी प्रस्ताव दिया है। विदेशों में सभी फल आधे किलो की पैकिंग में बिकते हैं।

विज्ञापन


 हिमालयन सोसायटी फॉर हॉर्टिकल्चर एंड एग्रीकल्चर डेवलेपमेंट हिमाचल के अध्यक्ष डिंपल पांजटा ने बताया कि जूस और रेड वाइन बनाने के लिए रेड लव सेब की मार्केट में भारी डिमांड है। सोलन के खरीदार ने 500 रुपये किलो के हिसाब से सेब को खरीदा है। इस किस्म को प्रसारित करने और मार्केट उपलब्ध करवाने में सरकार से सहयोग की अपेक्षा है। उनकी संस्था निजी तौर पर भी सरकार से इसका आग्रह करेगी। पांजटा का कहना है कि वह बागवानों को रेड लव की कलमें निशुल्क उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड की वैरायटी है रेड लव
रेड लव सेब स्विट्जरलैंड की वैरायटी है। इसके पौधे की टहनियां, पत्ते और फूल लाल रंग के होते हैं। इसका आकार छोटा होता है और खाने में यह खट्टा होता है। विदेशों में रेड वाइन बनाने के लिए भी इसका प्रयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीऑक्सीडेंट गुण के चलते बेहद स्वास्थ्य वर्धक
रेड लव सेब में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होती है। यह बेहद स्वास्थ्य वर्धक है। खासतौर पर मधुमेह के मरीजों के लिए यह रामबाण है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सक्षम सेब की यह एकमात्र ऐसी किस्म है। जिसका जूस लाल रंग का होता है।


चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई में भारी मांग
सलोगड़ा सोलन की हनी एप्पल फर्म के संचालक हनीफ अहमद ने बताया कि वह ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिये देश भर में लोगों को सेब उपलब्ध करवाते हैं। चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई से रेड लव सेब की डिमांड आ रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल डिमांड बढ़ी है। रोहड़ूू के बागवान का सेब 500 रुपये प्रति किलो के रेट पर खरीदा है। स्वास्थ्य वर्धक होने के कारण लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed