Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Small hive beetle casts a shadow over honey's sweetness, reducing production

Shimla News: शहद की मिठास पर स्मॉल हाइव बीटल का ग्रहण, घटा उत्पादन

Fri, 27 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Small hive beetle casts a shadow over honey's sweetness, reducing production
खास खबर
विज्ञापन

प्रदेश में मधुमक्खी पालन को प्रभावित कर रहा स्मॉल हाइव बीटल कीट, लगातार घट रही हैं मधुमक्खियों की कॉलोनियां
प्रदेश में तीन साल में करीब 14 हजार कॉलोनियां घटीं अनिल पंवार
शिमला। प्रदेश में मधुमक्खी पालन उद्योग कुछ वर्षों से स्मॉल हाइव बीटल (छोटे छत्ते वाला भृंग) के हमले से जूझ रहा है। प्रदेश में इस कीट का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और यह मधुमक्खी पालकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इस कारण मधुमक्खी पालन के प्रति लोगों का रुझान भी कम होने लगा है।
प्रदेश में कुछ वर्षों से मधुमक्खियों की कॉलोनियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। तीन वर्षों में प्रदेश में मधुमक्खियों की करीब 14 हजार कॉलोनियां कम हुई हैं। इस वर्ष यह संख्या और घटने की आशंका है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2023-24 तक मधुमक्खियों की कॉलोनियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। इस दौरान लोगों का रुझान भी बढ़ रहा था और कॉलोनियों की संख्या 1,18,808 तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। वर्ष 2024-25 में कॉलोनियों की संख्या घटकर 1,13,158 और वर्ष 2025-26 में 1,04,808 रह गई। विभागीय विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार स्मॉल हाइव बीटल का प्रकोप पहले से अधिक रहा है। इसका असर शहद के उत्पादन पर भी पड़ सकता है। विभाग के अनुसार वर्ष 2024-25 में 2,231 शहर का उत्पादन मीट्रिक टन रहा। वहीं वर्ष 2025-26 में उत्पादन घटकर 1,703 मीट्रिक टन रह गया। इस वर्ष उत्पादन में और गिरावट आने का अनुमान है। प्रदेश में करीब 2,500 पंजीकृत व्यावसायिक मधुमक्खी पालक हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या कांगड़ा जिले में है। कांगड़ा के अलावा हमीरपुर, ऊना, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी मधुमक्खी पालन किया जाता है।
विज्ञापन



छत्तों में घुसकर तेजी से बढ़ता है यह कीट
स्मॉल हाइव बीटल एक आक्रामक कीट है, जो मधुमक्खियों की कॉलोनियों में घुसकर तेजी से अपनी संख्या बढ़ाता है। यह मधुमक्खियों के बच्चों (ब्रूड), शहद, पराग और छत्तों को नुकसान पहुंचाता है। इसका प्रकोप अधिक होने पर मधुमक्खियां अपना छत्ता छोड़कर भी जा सकती हैं। हिमाचल में पिछले दो से तीन वर्षों से इसकी मौजूदगी सामने आ रही है। इस वर्ष बड़े स्तर पर इसका प्रकोप सामने आने से मधुमक्खी पालकों और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार इस कीट के वयस्क काफी दूरी तक उड़ सकते हैं और मधुमक्खियों की कॉलोनियों की तलाश में 10 से 12 किलोमीटर तक पहुंच सकते हैं। यह कीट मधुमक्खियों के व्यवहार को भी प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई रासायनिक उपचार उपलब्ध नहीं है, जिसे मधुमक्खियों को नुकसान पहुंचाए बिना इस कीट के नियंत्रण के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी माना जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
कुछ वर्षों से स्मॉल हाइव बीटल का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में भी वर्ष 2023 के अंत या 2024 से इसकी मौजूदगी सामने आई है। यह एक आक्रामक कीट है और मधुमक्खियों की कॉलोनियों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। इस वर्ष इसका सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिला है। इसके कारण कॉलोनियों की संख्या में और गिरावट आने की आशंका है।
-दलीप नरगेटा, विषय विशेषज्ञ, मधुमक्खी पालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article