फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Slow pace of digitisation worries researchers

Shimla News: डिजिटलीकरण की धीमी रफ्तार से शोधार्थी परेशान

Sat, 07 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of digitisation worries researchers
शिमला। एचपीयू के केंद्रीय पुस्तकालय की डिजिटलीकरण प्रक्रिया धीमी होने से शोधार्थियों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने लाइब्रेरी में कई नई किताबें और जर्नल पहुंचे लेकिन उनका डिजिटल रिकॉर्ड अब तक अपडेट नहीं हो पाया है। इस कारण छात्रों को जरूरी सामग्री खोजने में समय लग रहा है। शोध छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन कैटलॉग अधूरा होने से बार-बार काउंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। परीक्षा और शोध कार्य का दबाव बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर हो गई है। लाइब्रेरी स्टाफ का कहना है कि स्टाफ की कमी और तकनीकी दिक्कतों के कारण काम की रफ्तार प्रभावित हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अतिरिक्त संसाधन लगाकर डिजिटलीकरण का काम तेज किया जाएगा ताकि छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article