फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Slate clad houses and cowshed burnt to ashes in Amb Lahad

Una: अंब के लाहड़ में स्लेट पोश मकान और गोशाला जलकर राख, सात लाख से अधिक का नुकसान

Tue, 22 Apr 2025 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब(ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

 ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत लाहड़ में एक स्लेट पोश मकान और साथ लगती गोशाला जलकर राख हो गई। 

विज्ञापन
Slate clad houses and cowshed burnt to ashes in Amb Lahad
लाहड़ में स्लेट पोश मकान और गोशाला जलकर राख - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत लाहड़ में एक स्लेटपोश मकान और साथ लगती गोशाला जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड से सात लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह के लगभग दस बजे सुरिंदर कुमार पुत्र पैनु राम के पुश्तैनी मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर जितना संभव हो सका सामान बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन आग की तेज लपटों के कारण घर के अंदर रखे कूलर, वाशिंग मशीन, ट्रंक पेटियां और उनमें रखे सामान तथा फर्नीचर और कपड़े इत्यादी सहित अन्य सारा सामान जल गया। घटना में घर में रखा सारा अनाज भी जल गया।

विज्ञापन




मकान के पिछली तरफ बनी गोशाला भी घटना में पूरी तरह से जल गई और वहां रखा सारा सामान और चारा कुतरने के लिए लगाई गई मोटर भी जल गई। घटना की सूचना तुरंत फायर स्टेशन अंब को दी गई। जिस पर अग्निशमन विभाग से मनोहर, गौरव शर्मा, चालक राजेश ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घर तक रास्ता सघन होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को घटना स्थल तक पहुंचने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल में हुए नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान संदीप राणा, उपप्रधान रामपाल शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आगजनी से हुए नुकसान का जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed