{"_id":"672cd5bbde38f833ba0b981d","slug":"skull-design-installed-in-gear-box-of-vehicles-challan-issued-shimla-news-c-19-sml1001-436439-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वाहनों के गियर बॉॅक्स में लगाया \nखोपड़ी का डिजाइन, कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वाहनों के गियर बॉॅक्स में लगाया खोपड़ी का डिजाइन, कटा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोमदेव की अगुवाई में पुलिस की कार्रवाई, 53 वाहनों के चालान कर वसूला एक लाख जुर्माना
लोहे के एंगल और झालर लगाने वालों पर भी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजधानी में वाहनों की नंबर प्लेट के सामने एंगल और झालर लगाना वाहन चालकों को मंहगा पड़ा। इसके साथ वाहनों के गियर (लीवर) को मॉडिफाई करने पर भी ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने शिकंजा कसा।
शहर में कार्रवाई के दौरान वाहनों के गियर से खोपड़ी तो किसी में तलवार की डिजाइन वाला लीवर लगा मिला। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोमदेव की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीन वाहनों से लोहे के एंगल, झालर सहित मॉडिफाई लीवर निकलवाकर कार्रवाई की। यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब 53 वाहनों के चालान कर एक लाख जुर्माना वसूला। शिमला-सोलन राष्ट्रीय हाईवे पर वीरवार को तारादेवी में पुलिस ने नाकेबंदी कर अभियान चलाया। दोपहर ढाई से शाम साढ़े 5 बजे तक किए निरीक्षण के दौरान 26 वाहनों के चालान कर करीब 47000 रुपये जुर्माना वसूला गया। इससे पहले निरीक्षण के दौरान सोलन की तरफ आ रहे टैक्सी वाहन को रोका। वाहन के नंबर प्लेट के सामने लोहे का एंगल लगाया था। एक अन्य वाहन में भी नंबर प्लेट के सामने झालर लगाई मिली। पुलिस टीमों ने वाहन चालकों से लोहे के एंगल और झालर निकालने के बाद चालान काटकर कार्रवाई की। दरसअल कुछेक वाहन चालक ऑनलाइन चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट के आगे अतिरिक्त मॉडिफिकेशन कर रहे हैं ताकि आईटीएमएस कैमरे नंबर प्लेट को रीड (पहचान) न सके। निरीक्षण के दौरान एलईडी के 17 चालान काटे गए। 2 टैक्सी चालक बिना वर्दी पकड़े गए। फ्लैग रॉड के दो और सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 4 चालान किए गए। इसके अलावा 2 वाहन में ब्लैक फिल्म लगाने पर भी 2000 हजार रुपये का चालान काटा। एलईडी, फ्लैग रॉड और अतिरिक्त मॉडिफिकेशन करने पर 750 से लेकर 7,500 का चालान काटा गया। इस दौरान ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को वाहनों में अतिरिक्त मॉडिफाई करने और ब्लैक फिल्म लगाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
फ्लैग रॉड लगाकर दौड़ रहे वाहन
प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की कार्रवाई लगातार जारी है। संजौली में भी निरीक्षण के दौरान पुलिस की टीमों ने 27 वाहनों के चालान काटे। इनसे करीब 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें 14 चालान एलईडी और अतिरिक्त मॉडिफिकेशन के काटे गए। सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 9 चालान किए गए। 2 वाहन के बोनट पर फ्लैग रॉड को उतरवाया तथा 2 टैक्सी चालक बिना वर्दी पकड़े गए।