फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Skill development will be taught for employment in CU Dharamshala , agreement with NIIT Foundation

Dharamshala: सीयू में रोजगार के लिए कौशल विकास की होगी पढ़ाई, एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ समझौता

Thu, 29 May 2025 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 May 2025 10:51 AM IST
सार

केंद्रीय विवि के कुलसचिव सुमन शर्मा ने एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ मिलकर छात्रों के कॅरिअर के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन
Skill development will be taught for employment in CU Dharamshala , agreement with NIIT Foundation
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने एनआईआईटी फाउंडेशन दिल्ली के साथ निशुल्क कौशल विकास पाठ्यक्रम और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्राध्यापकों के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि केंद्रीय विवि छात्रों को केवल शिक्षा देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें पढ़ाई के साथ साथ रोजगार के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए एनआईआईटी फाउंडेशन के सहयोग से छात्रों को कौशल विकास पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय विवि के कुलसचिव सुमन शर्मा ने एनआईआईटी फाउंडेशन के साथ मिलकर छात्रों के कॅरिअर के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में एनआईआईटी संस्था से क्षेत्रीय प्रमुख विजय कुसुम्बे, राज्य प्रमुख अमित बक्शी एवं ईशा आहुजा और प्रियंका शाह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


15 दिन से एक माह का होगा सिलेबस
कोसों में आईटी स्किल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमएस ऑफिस, डिजिटल मार्केटिंग, इंटरव्यू की तैयादी, सॉफ्ट स्किल, एडवांस एक्सेल सहित अन्य समग्र विकास के पाठ्यक्रम शामिल होंगे। ये पाठ्धाक्रम 15 दिन से एक माह तक की अवधि के होंगे। इन्हें छात्र पढ़ाई के साथ-साथ भी कर सकते हैं। छात्रों को प्लेसमेंट सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed