फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two sisters died in Tailar village, Nerva; the girls, aged 8 and 11, were found unconscious

शिमला: नेरवा के टेलर गांव में दो सगी बहनों की मौत, सर्पदंश की आशंका; कमरे में सुबह मिलीं बहोश

Wed, 23 Sep 2026 04:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल /नेरवा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल /नेरवा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के नेरवा क्षेत्र के टेलर गांव में दो सगी बहनों महक (10) और कनक (7) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि, सर्पदंश से मौत की आशंका जताई जा रही है। यह घटना 20 सितंबर की रात को हुई, जब दोनों बहनें घर में सो रही थीं। 

विज्ञापन
Two sisters died in Tailar village, Nerva; the girls, aged 8 and 11, were found unconscious
जांच के बाद परिजनों को साैंपे शव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के नेरवा क्षेत्र के टेलर गांव में दो सगी बहनों महक (10) और कनक (7) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि, सर्पदंश से मौत की आशंका जताई जा रही है। यह घटना 20 सितंबर की रात को हुई, जब दोनों बहनें घर में सो रही थीं। 21 सितंबर की सुबह उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। वहां उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार महक और कनक अपने माता-पिता के साथ मकान की धरातल मंजिल में सोई थीं। अगले दिन सुबह पिता काम पर चले गए और मां सपना खेतों में काम करने चली गई।

विज्ञापन

मां ने सांप को कमरे से बाहर जाते देखा 
सुबह करीब आठ बजे मां घर लौटी तो दोनों बच्चियां कमरे में बेहोशी की हालत में थीं। आवाज लगाने पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसी दौरान मां ने एक सांप को कमरे से बाहर जाते हुए देखा, जिससे परिजनों को सांप के डसने की आशंका हुई। परिजनों ने तुरंत दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी उत्तराखंड पहुंचाया। वहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहड़ू रेफर किया गया और फिर आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया। उपचार के दौरान महक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकों की अंतिम राय के बाद ही होगा माैत के असल कारणों का खुलासा
 पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचने के लिए रवाना हुए। इसी दौरान कनक की भी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकों की अंतिम राय अभी मिलना बाकी है। पुलिस ने धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर दोनों बहनों की मौत जहरीले सांप के काटने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले में अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं प्राप्त हुई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed