{"_id":"6ab37833b461f6d04d048934","slug":"banikhet-construction-site-fall-death-chamba-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत: बनीखेत में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत: बनीखेत में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 23 Sep 2026 12:28 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:28 PM IST
सार
चंबा के बनीखेत में बुधवार सुबह निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान नीचे गिरने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सकरेरा, तहसील डलहौजी निवासी देव राज के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनीखेत में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान देव राज निवासी सकरेरा, तहसील डलहौजी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है।
विज्ञापन
बताया गया कि देव राज निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक विश्व दीपक कंवर ने बताया कि देव राज को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उनकी हालत बेहद नाजुक थी। चिकित्सकों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।