शुरू हो रहा है रोमांच का खेल, आप भी हो जाएं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फ से लदी ढलानों पर अगर आपको रफ्तार का रोमांच है तो शिमला के साथ लगते नारकंडा और खड़ापत्थर चले आइए। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) 10 जनवरी से नारकंडा और खड़ापत्थर में स्कीइंग तथा ऐडवेंचर कोर्स शुरू करवाने जा रहा है।
नारकंडा की हाटू पीक और खड़ापत्थर की कुप्पड़ वैली में बर्फ से लदी ढलानों पर कोर्स होंगे। एयर फोर्स, इंडियन नेवी, आर्मी ऐडवेंचर स्पोर्ट्स विंग के सदस्यों सहित देश और दुनिया के स्कीइंग प्रेमी कोर्स में भाग लेंगे।
पर्यटन विकास निगम के अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में कोर्स होगा। कोर्स में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पर्यटन विकास निगम की ओर से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। निगम के महाप्रबंधक योगेश बहल ने बताया कि एचपीटीडीसी 10 जनवरी से नारकंडा और खड़ापत्थर में स्कीइंग और ऐडवेंचर कोर्स शुरू करने जा रहा है।
युवाओं के लिए खास ऑफर
कोर्स न सिर्फ मनोरंजन के लिए होगा, बल्कि इससे युवाओं को स्वरोजगार का विकल्प भी मिलेगा। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में कोर्स होगा। कोर्स करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
यह हैं कोर्स की दरें
बेसिक कोर्स - 14 दिन (25200 से 44800 रुपये)
शार्ट डियूरेशन स्की कोर्स - 7 दिन (12600 से 22400 रुपये)
शार्ट डियूरेशन स्की कोर्स - 5 दिन (9000 से 16000 रुपये)
शार्ट डियूरेशन स्की कोर्स - 3 दिन (5400 से 9600 रुपये)