फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Skiing at Narkanda

स्कीइंग के शौकीन हैं तो यहां आइए, देश भर से पहुंचे प्रशिक्षु

Mon, 23 Jan 2017 12:04 AM IST
अनिल कंवर/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
अनिल कंवर/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Updated Mon, 23 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Skiing at Narkanda

पर्यटन स्थल नारकंडा स्कीइंग के शौकीनों से गुलजार हो गया है। बर्फ से लकदक धोमड़ी की ढलानें युवाओं को स्कीइंग के लिए आकर्षित कर रही हैं। बीते वर्ष देश भर के युवाओं को यहां स्कीइंग के लिए फरवरी तक इंतजार करना पड़ा था। इस साल जनवरी में ही बर्फबारी ने इनकी मुराद पूरी कर दी है। 

विज्ञापन


बर्फबारी के बाद हर वर्ष यहां देश के विभिन्न स्थानों से स्कीइंग के दीवाने पहुंचते हैं। वर्ष के पहले सप्ताह में नारकंडा के स्कीइंग स्लोप धोमड़ी में गिरी करीब तीन फीट बर्फ अप्रैल अंत तक रहने की संभावना है। इस बार स्कीइंग के लिए जनवरी में ही पर्याप्त बर्फबारी हुई है। स्कीइंग के लिए कम से कम तीन फीट बर्फ होनी चाहिए।

विज्ञापन

इस बार जनवरी में हुई पर्याप्त बर्फबारी, पिछले वर्ष करना पड़ा था इंतजार

Skiing at Narkanda

नारकंडा में स्कीइंग के लिए हर वर्ष दिल्ली, राजस्थान, मुंबई, कोलकाता, पंजाब, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों से प्रशिक्षु पहुंचते हैं। पर्यटन विभाग के निदेशक रूपेश कंवल ने बताया कि विभाग इन दिनों अंडर 20 प्रशिक्षुओं को स्कीइंग के बेसिक कोर्स करवाया जा रहा है। इसकी कोई फीस नहीं ली जाती।

भारतीय जल सेना का 40 सदस्यों का दल तीन फरवरी को स्कीइंग सीखने नारकंडा पहुंचेगा। ट्रैकिंग एंड स्कीइंग सेंटर नारकंडा के प्रभारी संजीव अत्री ने बताया कि स्कीइंग के लिए पर्याप्त बर्फबारी के बाद संस्था ने बेसिक स्कीइंग कोर्स करवाने शुरू कर दिए हैं।

हिमाचल, हरियाणा और अन्य राज्यों से आए 40 प्रशिक्षु स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोर्स सीखने के लिए कम से कम 12 वर्ष की आयु होना अनिवार्य है। 14 दिन चलने वाले इस बेसिक स्कीइंग कोर्स में प्रति प्रशिक्षु से 8400 रुपये लिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed