{"_id":"6016af908ebc3e5bb30feb85","slug":"ski-and-snowboard-championship-in-hamta-manali-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हामटा की स्की ढलान पर दमखम दिखाने पहुंचे खिलाड़ी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हामटा की स्की ढलान पर दमखम दिखाने पहुंचे खिलाड़ी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
Sun, 31 Jan 2021 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के हामटा की स्की ढलान में स्कीइंग एंड स्नो बोर्डिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली के हामटा की स्की ढलान में स्कीइंग एंड स्नो बोर्डिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने को प्रदेश सरकार प्रयासरत है। कुल्लू जिले सहित लाहौल-स्पीति जिले में भी स्कीइंग ढलानों को विकसित किया जाएगा। इन दोनों जिलों में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। मंत्री ने प्रतियोगिता के लिए एक लाख एक हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने कहा कि इस बार जनवरी माह में बर्फबारी न होने के कारण एसोसिएशन को नई ढलान की तलाश करनी पड़ी है। जिस कारण सोलंगनाला की बजाय हामटा में प्रतियोगिता करवानी पड़ी। पहले दिन अल्पाइन स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग की सलालम, ज्वाइंट सलालम प्रतियोगिताएं हुईं। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन