शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में लोग अनोखी परंपरा के गवाह बने। शिमला आईस स्केटिंग क्लब की ओर से करवाई जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अलग की अंदाज में स्केटिंग की।
दरअसल आइस स्केटिंग रिंक में लोग रात के अंधेरे में स्टेटिंग करते नजर आए। प्रतिभागियों ने अपने हाथों में मशाल लेकर स्केटिंग की। इस दौरान प्रतिभागियों ने गोले बनाकर मशालों के साथ स्केटिंग कर शानदार नजारा पेश किया।
आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग करने आए प्रतिभागियों ने कहा कि हाथों में मशाल लेकर स्केट करना 'यहां एक परंपरा है और इसे आगे ले जाने का एक अद्भुत अनुभव है'।
रात के अंधेरे में मशालों के साथ स्केटिंग करने का नजारा देखने लायक था। इस वीडियो में स्केटिंग का शानदार नजारा दिखा। गौरतलब है कि शिमला आईस स्केटिंग क्लब बीते दिनों यहां जिमखाना स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया था। स्केटिंग के लिए यहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी आते हैं। यहां देखें पूरा वीडियो