Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SJVN's solar power project ready in Bikaner

Shimla News: एसजेवीएन का बीकानेर में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट तैयार

Wed, 24 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
SJVN's solar power project ready in Bikaner
पहले साल 2,454.55 मिलियन यूनिट बिजली होगी पैदा
विज्ञापन

सौर ऊर्जा की राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखंड को होगी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि निगम ने राजस्थान के 1000 मेगावाट क्षमता वाले बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की वाणिज्यिक संचालन तिथि (सीओडी) सफलतापूर्वक हासिल की है।

गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न सिर्फ एसजेवीएन की तकनीकी उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती है, बल्कि कर्मचारियों, ठेकेदारों और सभी स्टेक होल्डर्स के समर्पण और समन्वित प्रयासों को भी दर्शाती है। गुप्ता ने कहा कि 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना राजस्थान के बीकानेर जिले में है। इसे एसजेवीएन अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से कार्यान्वित कर रहा है। यह परियोजना प्रचालन के प्रथम वर्ष में 2,454.55 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न करेगी और 25 वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 56,838 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पन्न करेगी। अधिकतम उपयोग शुल्क 2.57 प्रति यूनिट तय किया है, जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती ग्रीन ऊर्जा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस परियोजना से उत्पन्न होने वाली सौर ऊर्जा की राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखंड राज्यों को आपूर्ति की जाएगी। निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने सभी कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह परियोजना राजस्थान के बीकानेर जिले में बांदरवाला गांव के पास पूर्ण रूप से खरीदी गई 5,000 एकड़ भूमि पर बनाई गई है। यह देश के सबसे ज्यादा सोलर एनर्जी वाले इलाकों में से एक है।
विज्ञापन

निदेशक (वित्त) एसजेवीएन सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि यह परियोजना 5,492 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है और इसे डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट (डीसीआर) मोड के तहत पूरा किया है, जिसमें देश में बने सोलर फोटोवोल्टिक सेल और मॉड्यूल का इस्तेमाल किया है। इससे मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिला है। ग्रिड को स्वच्छ ऊर्जा देने के अलावा, इस परियोजना से अनुमानित 27,85,077 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article