फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sixty five students of govt school suffering from dengue mandi

सरकारी स्कूल-कॉलेज के 65 विद्यार्थियों को डेंगू

Tue, 11 Sep 2018 11:39 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज, अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज, अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 11 Sep 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
sixty five students of govt school suffering from dengue mandi

जिले के डैहर क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित मरीज की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूटी है। इस क्षेत्र में अब एक ही कैंपस में पढ़ने वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और कॉलेज के 65 विद्यार्थी डेंगू की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन


इतने मामले सामने आने से यहां हड़कंप की स्थिति है। अभिभावक बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने से डर रहे हैं। इस क्षेत्र में हर दिन औसतन 15 मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें 2 से 3 विद्यार्थी शामिल होते हैं।
विज्ञापन


हैरत इस बात की है कि सूचना देने के बावजूद डेढ़ महीने से कैंपस में फॉगिंग तक नहीं करवाई गई है। कैंपस में बिलासपुर और मंडी जिले की तीन से चार पंचायतों के बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल में 380 जबकि कॉलेज में 92 विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल और कॉलेज प्रबंधन का तर्क है कि शिक्षा विभाग को स्थिति के बारे लगातार लिखित और मौखिक तौर पर सूचित किया जा रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य रमेश कुमार व कॉलेज प्राचार्य अंजू शर्मा ने कहा कि एसडीएम सुंदरनगर से परिसर में फॉगिंग करवाने की मांग की गई है। 

एक दर्जन से अधिक गांवों में डेंगू का प्रकोप

sixty five students of govt school suffering from dengue mandi

विभाग से भी फॉगिंग करवाने के मांग की गई है। वहीं, एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने कहा कि बीएमओ को फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। डैहर पंचायत के पूर्व प्रधान राजकुमार, अभिभावक गोपाल, निक्का राम, प्रकाश चंद ने बताया कि सूचना के बावजूद कैंपस के अंदर फॉगिंग तक नहीं करवाई गई है।

क्षेत्र में हालात बेकाबू हो रहे हैं। सरकार ने डेंगू का शिकार हुए रविंद्र के परिवार को भी मुआवजा तक नहीं दिया है। डैहर क्षेत्र में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 250 से पार हो गया है।

डैहर के अलावा समलेहू, अलसू, कांगू, बरोटी, झनोड, जांबला, सोहर, लैहड़ और बिलासपुर के ननावां, भटोली, मझवाड़, सलनू, बरमाणा में डेंगू का प्रकोप फैला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed