फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six vehicles including a motorcycle damaged due to landslide in Toni Devi hamirpur himachal

हमीरपुर: टौणीदेवी में डंगा धंसने से एक बाइक समेत छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Tue, 26 Oct 2021 10:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 10:46 PM IST
सार

एसडीम हमीरपुर डॉक्टर चिरंजीलाल चौहान ने बताया कि कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पहाड़ी धंसने से मलबे में पांच कारें और एक बाइक मलबे में दबने से  क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ मेंबर के एक क्वार्टर को खाली करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Six vehicles including a motorcycle damaged due to landslide in Toni Devi hamirpur himachal
डंगा धंसने से गाड़ियों को नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सिविल अस्पताल टौणीदेवी के साथ लगती पहाड़ी दरकने से नीचे सड़क पर खड़ी पांच गाड़ियां और एक बाइक इसकी चपेट में आई है।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि यहां पर गाड़ियां पार्क की गई थीं, जो चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। यहां पर लगातार चट्टानें गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसके चलते एक स्टाफ मेंबर के क्वार्टर को भी खाली करवाया गया है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि पुलिस, राजस्व, होमगार्ड टीम तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर हैं तथा हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजीलाल चौहान तथा बमसन के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल मौके पर बचाव टीम के साथ हैं। एसडीम हमीरपुर डॉक्टर चिरंजीलाल चौहान ने बताया कि कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पहाड़ी धंसने से मलबे में एक बाइक और पांच कारें  मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ मेंबर के एक क्वार्टर को खाली करवा दिया गया है। यहां पर चट्टानें गिरने के खतरे को देखते हुए इसे खाली करवाया गया है। अंधेरा होने की वजह से अब सुबह ही मलबे को पूरी तरह से हटाया जाएगा। एहतियात के तौर पर क्वार्टर को खाली करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों को भी घटना में आंशिक नुकसान पहुंचा है। उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed