फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six Percent dearness allowance to HRTC Retired Employees by Himachal Govt

खुशखबर: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इतने फीसदी मंहगाई भत्ता जारी

Mon, 02 Sep 2019 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Sep 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Six Percent dearness allowance to HRTC Retired Employees by Himachal Govt
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छह फीसदी मंहगाई भत्ता जारी कर दिया है। सोमवार को इसके आदेश जारी हुए हैं। इस वृद्धि के साथ अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 134 से बढ़ाकर 140 किया गया है। सरकार के इस निर्णय से हिमाचल के सैकड़ों पेशनरों को फायदा होगा। 

विज्ञापन


सरकार ने 1 जनवरी, 2017 से लेकर 31 मार्च, 2017 तक सेवानिवृत्त हुए 145 कर्मचारियों की ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए 8.40 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं। यह राशि 15 सितंबर, 2019 तक प्रदान कर दी जाएगी। इससे पूर्व भी सरकार की ओर से 31 दिसंबर, 2016 तक सेवानिवृत्त हुए 313 कर्मचारियों के बकाया 11.94 करोड़ रुपये का भुगतान अगस्त, 2019 में किया गया था।

विज्ञापन

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस निर्णय से एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के साथ किया गया वायदा भी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के सत्ता के आने से पूर्व यह महंगाई भत्ता 113 प्रतिशत पर स्थिर था। सरकार ने इस पर गंभीर चिंतन करने के उपरांत यह राहत प्रदान करने का निर्णय लिया है। 

खिलाड़ियों का डाइट भत्ता अब 120 से बजाय 250 रुपये
प्रदेश सरकार ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के खिलाड़ियों का डाइट भत्ता भी 120 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। वहीं प्रदेश से बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का डाइट मनी 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह डाइट भत्ता पिछले सात वर्षों से नहीं बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed