फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six Percent Dearness Allowance To Himachal Pradesh Employees and Pensioners Notification

हिमाचल: कर्मचारियों और पेंशनरों को छह फीसदी महंगाई भत्ते की अधिसूचना जारी, कामगारों की दिहाड़ी बढ़ी

Wed, 15 Sep 2021 10:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Sep 2021 10:55 PM IST
सार

महंगाई भत्ते की किस्त सितंबर के वेतन के साथ जारी होगी। एक जुलाई 2021 से लेकर 31 अगस्त 2021 के बीच का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जाएगा।

विज्ञापन
Six Percent Dearness Allowance To Himachal Pradesh Employees and Pensioners Notification
डीए देने की अधिसूचना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी अफसरों, कर्मियों और पेंशनरों के लिए छह फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त देने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसे 153 से बढ़ाकर 159 प्रतिशत कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी घोषणा 15 अगस्त को की थी। डीए की इस किस्त का यह लाभ पौने तीन लाख कर्मियों और डेढ़ लाख पेंशनरों को एक अक्तूबर से मिलेगा। इससे अफसरों, कर्मियों और पेंशनरों के वेतन और पेंशन में 400 से 2500 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन


महंगाई भत्ते की किस्त सितंबर के वेतन के साथ जारी होगी। एक जुलाई 2021 से लेकर 31 अगस्त 2021 के बीच का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जाएगा। इस बीच अगर कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं या जिनके जीपीएफ खाते बंद कर दिए गए हैं और कंटीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं, उन्हें भी डीए की अतिरिक्त किस्त अक्तूबर में दिए जाने वाले सितंबर के वेतन में दी जाएगी।
विज्ञापन


सभी सार्वजनिक उपक्रम, निगम, बोर्ड, विश्वविद्यालय, स्वायत्त संस्थान आदि इस बारे में संसाधनों की उपलब्धता के हिसाब से निर्णय लेंगे। पेंशनरों को भी छह फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जा रही है। यह भी अक्तूबर में देय सितंबर के वेतन में जारी होगी। एक जुलाई से 31 अगस्त के बीच का एरियर भी अक्तूबर में देय वेतन में दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष बकाया डीए की पांच फीसदी किस्त भी जारी करे सरकार 
अराजपत्रित महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा है कि छह फीसदी के बाद शेष बकाया पांच फीसदी डीए की किस्त भी तत्काल दी जाए। वेतनमान बढ़ने के बाद भी देना होगा। 25 सितंबर को होने वाली संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में यह मामले उठाया जाएगा। 


हिमाचल में 300 रुपये हुई कामगारों की दिहाड़ी  
सरकार ने हिमाचल प्रदेश में कामगारों की दिहाड़ी 275 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। जनजातीय क्षेत्रों में दिहाड़ी 25 फीसदी अतिरिक्त मिलेगी। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना राजपत्र में भी प्रकाशित कर दी है। इससे प्रदेश में करीब ढाई लाख सरकारी और गैर सरकारी कामगारों को सीधे वित्तीय लाभ मिलेगा। कामगारों को अब प्रति माह नौ हजार रुपये मिलेंगे। यह अधिसूचना गत अप्रैल, 2021 से लागू रहेगी। इस दौरान का कामगारों को एरियर भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed