फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six people killed in road accident at bajeer bawardi near nirmand

निरमंड में चलती कार पर गिरी चट्टान, छह लोगों की मौत, सेना ने निकाले शव

Tue, 12 Dec 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 12 Dec 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
six people killed in road accident at bajeer bawardi near nirmand

जिला कुल्लू के निरमंड में वजीर बावड़ी पुल के पास एक चलती कार पर पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई। चट्टान के मलबे समेत कार सतलुज किनारे खाई में दब गई। इस हादसे में दंपति और बेटे समेत सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसा रविवार रात सात बजे हुआ, लेकिन मार्ग बाधित होने से घटना का पता सुबह नौ बजे ही चला। जिस जगह पर हादसा हुआ वहां मार्ग चौड़ा करने के लिए पहाड़ी की बेतरतीब कटिंग की गई थी। इसके चलते भूस्खलन के कारण चट्टान गिरने से छह लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन


मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और सेना की मदद ली गई। गाड़ी बुरी तरह चकनाचूर हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों में चार शिमला और कुल्लू, जबकि दो हरियाणा के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में जा रहे थे हादसे के शिकार लोग

six people killed in road accident at bajeer bawardi near nirmand

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब सात बजे मारुति कार (एचपी 35-4541) दत्तनगर से निरमंड के पुजारली गांव जा रही थी। कार में सवार होकर छह लोग शादी समारोह में जा रहे थे। वजीरबावड़ी पुल के पास कार पर पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिर गई।

चट्टान की चपेट में आने से कार सतलुज नदी किनारे जा गिरी और मलबे में दब गई। वजीरबावड़ी-निरमंड मार्ग बंद हो गया। सोमवार सुबह नौ बजे ब्रौ पुलिस थाना को हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची।

अवेरी स्थित सेना के अधिकारियों को हादसे की सूचना मिली तो जवानों भी रेस्क्यू को दौड़े। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। चार शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि दो हरियाणा निवासी बताए जा रहे हैं जिनको शिनाख्त के लिए शवगृह निरमंड में रखा गया है। 

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 

six people killed in road accident at bajeer bawardi near nirmand

अभी तक चार लोगों की पहचान हो पाई है। हादसे में शादी समारोह में जा रहे पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं। 

पुलिस के अनुसार हादसा शायद देर रात को हुआ है। सुबह जब लोगों ने गाड़ी को देखा तो पुलिस को सूचित किया। सेना और पुलिस की मदद से शवों को बाहन निकाल लिया गया है।

हादसे में इनकी गई जान

six people killed in road accident at bajeer bawardi near nirmand

गुरदयाल (28) झियारा, निरमंड 
सीता राम (48) दत्तनगर, रामपुर 
सीता देवी (38) दत्तनगर, रामपुर 
मंजीत (13) दत्तनगर, रामपुर 
दो हरियाणा निवासी (शिनाख्त नहीं)

परिजनों को 25-25 हजार रुपये की दी फौरी राहत

six people killed in road accident at bajeer bawardi near nirmand

हादसे की सूचना मिलते ही निरमंड से तहसीलदार नीरजा शर्मा मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। प्रशासन का सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

ऐसे में रामपुर से निरमंड की ओर वाहनों को वाया दत्तनगर-बायल होते हुए भेजा जा रहा है। हादसे के बाद डीसी कुल्लू यूनुस ने भी तहसीलदार को हादसे की रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम आनी डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि हादसे के मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। प्रशासन इस हादसे की अपने स्तर पर जांच करेगा।

तकनीकी टीम जिसमें लोक निर्माण विभाग, एनएच प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस हादसे के कारणों की जांच करेंगे, जिससे आने वाले समय में इस तरह के हादसे न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed