फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six hpas officers transferred in himachal

हिमाचल में छह एचएएस अफसरों के तबादले, दो को अतिरिक्त प्रभार

Sat, 27 Oct 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
six hpas officers transferred in himachal

हिमाचल सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं जबकि दो को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। एचएएस अधिकारी सुधीर कुमार को बीबीएनडीए बद्दी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि राजीव कुमार को अभी नियुक्ति नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


विनय मोदी को उपायुक्त आरएंडआर फतेहपुर तैनात किया गया है। उनके पास ब्यास बांध परियोजना फ तेहपुर के भू-संरक्षण अधिकारी का भी कार्यभार रहेगा। सुधीर कुमार को बीबीएनडीए बद्दी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा डॉ. सुरेश चंद जसवाल को एसडीएम ऊ ना नियुक्त किया गया है। अनुपम कुमार को ओएसडी सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के रूप में नियुक्ति दी गई है। उनके पास एसी टू डीसी का भी प्रभार रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के दो चीफ इंजीनियरों का तबादला

six hpas officers transferred in himachal

गौरव महाजन को एसडीएम ऊना लगाया गया है। दो अन्य एचएएस अधिकारियों में सन्नी शर्मा को आरटीओ कुल्लू और रामप्रसाद को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय चंबा का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। 

राज्य सरकार ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के  दो चीफ इंजीनियरों का तबादला कर दिया है। एचपीआरआईडीसी (विश्व बैंक) के चीफ इंजीनियर राजकुमार वर्मा का तबादला लोनिवि के शिमला जोन में चीफ इंजीनियर के पद पर कर दिया है।

इंजीनियर ललित भूषण एसई डिजाइन को मंडी को पदोन्नत कर चीफ इंजीनियर एचपीआरआईडीसी (विश्व बैंक) लगाया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed