{"_id":"623e08179b67bb59a94af974","slug":"six-doctors-sent-from-ddu-for-registration-shimla-news-sml4036624135","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू से रजिस्ट्राशिप के लिए भेज दिए छह डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू से रजिस्ट्राशिप के लिए भेज दिए छह डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में डॉक्टरों की कमी हो गई है। अस्पताल के छह डॉक्टर आईजीएमसी और नाहन मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रारशिप करने चले गए हैं। इन डॉक्टरों के जाने से अस्पताल में कई ऑपरेशन भी रुक गए हैं।
लोगों का कहना है कि डॉक्टरों को भेजने से पहले यहां अन्य चिकित्सकों की तैनाती करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
डीडीयू अस्पताल में रोजाना एक हजार के करीब ओपीडी रहती है। लेकिन एकसाथ तीन एनेस्थीसिया, आंखों और अन्य दो डॉक्टरों के यहां से जाने के कारण अब काम प्रभावित हो रहा है। एनेस्थीसिया चिकित्सकों के न होने से मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
आम दिनों में यहां दस से बारह ऑपरेशन हर रोज होते थे। अब पांच ऑपरेशन ही हो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत सर्जरी, गायनी और ऑर्थो के मरीजों को हो रही है। डॉक्टरों के जाने की पुष्टि डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने की है।
विज्ञापन
दो डेपुटेशन पर और एक दुर्घटना में हुआ है घायल
अस्पताल के छह चिकित्सकों के रजिस्ट्रारशिप के लिए जाने के अलावा दो चिकित्सक डेपुटेशन पर दूसरे अस्पतालों में गए हैं। इसके अलावा एक डॉक्टर का एक्सीडेंट हुआ है तथा वह छुट्टी पर हैं। एक डॉक्टर रोजाना नाइट ड्यूटी देता है।