फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six distric dc will be transfer soon.

छह जिलों के डीसी का होगा तबादला, जानिए कब

Fri, 01 May 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 May 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
six distric dc will be transfer soon.

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के उपायुक्त (डीसी) तबादले की जद में आ रहे हैं। बीते बुधवार को सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक में इस पर भी विचार किया गया है। इन जिलों के डीसी का कार्यकाल दो साल या इससे अधिक हो चुका है। हालांकि ये तबादले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही संभव हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, शिमला, ऊना आदि जिलों के उपायुक्तों का कार्यकाल दो साल पूरा हो चुका है।
प्रदेश सरकार चाहे तो उनका स्थानांतरण कर सकती है।

बोर्ड की ओर से इन जिलों के डीसी को स्थानांतरण करने पर सहमति भी दे दी गई है, लेकिन इनका तबादला करना है या नहीं, यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है।
विज्ञापन


सरकार प्रदेश में सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए कुछ जिलों के डीसी को बदल भी सकती है। प्रदेश में लंबे समय से प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के मंडी दौरे से वापस शिमला आने के बाद ही कुछ फैसला हो पाना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस मनीष गर्ग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

six distric dc will be transfer soon.

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के हिमाचल प्रदेश काडर के 1996 बैच के अफसर मनीष गर्ग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उन्हें केंद्र सरकार ने स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनाती दी है। बुधवार देर रात केंद्र की ओर से तैनाती की सूचना मिली है। इसकी पुष्टि प्रधान सचिव कार्मिक एसकेबीएस नेगी ने की।

उल्लेखनीय है कि गर्ग के अलावा भी कई अफसर दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। हालांकि राज्य सरकार की ओर से सहमति नहीं मिल पा रही है, जिस कारण ये नहीं जा पा रहे हैं।

विशेष यह है कि पहले से जो अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं, वे वापस आने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे सचिवालय स्तर पर प्रदेश में सचिवों की भारी कमी महसूस की जा रही है।

सूचना के अनुसार मनीष गर्ग ने प्रदेश में लगभग 17 साल तक लगातार सेवाएं दी हैं। वह पहली बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने उन्हें जाने से नहीं रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed