{"_id":"695f81bfc6e4c38fa607292a","slug":"siu-raids-dharada-arrests-four-youths-with-356-grams-of-hashish-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: एसआईयू ने धराड़ा में दी दबिश, 356 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एसआईयू ने धराड़ा में दी दबिश, 356 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार
Thu, 08 Jan 2026 03:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jan 2026 03:37 PM IST
सार
प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू की टीम ने समरहिल क्षेत्र के धराड़ा में एक घर में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चरस (सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू की टीम ने समरहिल क्षेत्र के धराड़ा में एक घर में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 356.280 ग्राम चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम लाल ठाकुर निवासी गांव रंगड़ ओट, अजय कुमार निवासी वीपीओ पेखा चिढ़गांव, सुरेंद्र सिंह निवासी गांव दमार निरमंड और आकाश ठाकुर, निवासी गांव सराहन पच्छाद सिरमौर के रूप में हुई है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन