फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sita Ram yechuri says, there is no Modi waves

येचुरी बोले, देश में मोदी नहीं एलनिनो की लहर

Thu, 17 Apr 2014 06:44 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
Sita Ram yechuri says, there is no Modi waves

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी ने कहा है कि देश में मोदी नहीं एलनिनो की लहर चल रही है।

विज्ञापन


एलनिनो एक प्राकृतिक आपदा है। जो बारह साल में एक बार आती है और सब कुछ बर्बाद कर देती है। मीडिया के जरिये पूरे देश में जबरन मोदी लहर का प्रचार किया जा रहा है जबकि जमीन में कोई लहर नहीं दिख रही।
विज्ञापन


वीरवार को शिमला संसदीय सीट से माकपा प्रत्याशी जगतराम के नामांकन से पहले सब्जी मंडी मैदान में आयोजित जनसभा में सीताराम येचुरी ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के नाम पर झूठा प्रचार कर रहे मोदी

Sita Ram yechuri says, there is no Modi waves

माकपा नेता ने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने कई प्रकार के राग सुने हैं लेकिन बीते कुछ माह में मोदी राग पहली बार सुना है।

इस नए राग के राजनीति में आने से मोदी राग बेसुरा हो गया है। देश और प्रदेश की जनता इस बेसुरे राग को लोकसभा चुनाव में गायब कर देगी।

उन्होंने कहा गुजरात के जिस मॉडल का व्याख्यान किया जा रहा है, वह वास्तविक नहीं है। गुजरात में सबसे अधिक बच्चे कुपोषित है। गरीब मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बेबस हो गया है।

मोदी झूठे आंकड़े देकर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए सीताराम येचुरी ने कहा देश की तरक्की के रास्ते पर ले जाने के बजाए टाफी की बातें की जा रही है।

उद्योगपतियों को दी जाती है भारी सब्सिडी

Sita Ram yechuri says, there is no Modi waves

उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की नीतियों और नियत में खोट है। दोनों ही दल बड़े उद्योग घरानों को बढ़ावा देने में लगे हैं।

गुजरात में नैनो प्लांट लगाने के लिए भाजपा ने टाटा को सात हजार करोड़ की सब्सिडी दी। कांग्रेस ने हर साल पांच लाख करोड़ की सब्सिडी उद्योगपतियों को दी।

उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए दोनों दलों से आम आदमी की सब्सिडी में कटौती की है। सीताराम येचुरी ने कहा संसद में यह दोनों दल ‘आंखों ही आंखों में इशारा हो गया, बैठे-बैठे जीने का सहारा हो गया’ गीत की तर्ज पर काम करते हैं।

संसद से बाहर आकर विरोध करने की प्रथा, लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed