फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SIT action: One more arrest in the fraud case from apple growers

एसआईटी की कार्रवाई: बागवानों से ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी

Fri, 25 Feb 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Feb 2022 08:16 PM IST
सार

सेब बागवानों से ठगी के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक और एसआईटी प्रभारी वरिंद्र कालिया ने इसकी पुष्टि की है कि आढ़ती सुनील रतन को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
SIT action: One more arrest in the fraud case from apple growers
बागवानों से ठगी के मामले में गिरफ्तारी(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानों से ठगी के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) एक आढ़ती सुनील रतन पुत्र प्रेमा राम को पकड़ा है। सीआईडी सुनील को उद्घोषित अपराधी घोषित करने की तैयारी में थी, मगर इसी बीच वह एसआईटी के हत्थे चढ़ गया। सुनील रतन मूल रूप से घुमारवीं से है। उसे ठियोग और कोटखाई के सेब बागवानों के 12 और 14 लाख रुपये देने हैं। वह ठियोग के गजेड़ी के पास आढ़त खोले बैठा था।

विज्ञापन


सुनील रतन के अलावा उसके दो अन्य साथियों रमेश शर्मा और नवीन नाग ने सेब बागवानों की 50 लाख रुपये के आसपास की देनदारियां देनी थीं। रमेश और नवीन ने तो भुगतान कर दिया, मगर सुनील रतन ने अभी तक नहीं किया है। उस पर करीब 25 सेब बागवानों को ठगने के आरोप रहे हैं। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक और एसआईटी प्रभारी वरिंद्र कालिया ने इसकी पुष्टि की है कि आढ़ती सुनील रतन को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed