फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News: Sirmour Garlic prices reached 120 rupees per kg supply to Tamilnadu

Sirmour News: टमाटर के बाद लहसुन के दामों में उछाल, 120 तक पहुंचे दाम

Fri, 07 Jul 2023 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Jul 2023 12:35 PM IST
सार

सुपर लहसुन के दाम 120 रुपये तक पहुंच गए हैं। सिरमौर, सोलन और कुल्लू का लहसुन तमिलनाडु के बड़ूगा पट्टी भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Sirmour News: Sirmour Garlic prices reached 120 rupees per kg supply to Tamilnadu
लहसुन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर के बाद अब लहसुन के दामों में भी उछाल आ गया है। बाहरी राज्यों में बारिश और फसल में कमी के चलते अब हिमाचल प्रदेश के लहसुन की देश की सबसे बड़ी लहसुन मंडी तमिलनाडु में मांग बढ़ने लगी है। ट्रिपल ए ग्रेड यानी सुपर लहसुन की किसानों से 120 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से खरीद हो रही है। वीरवार को नौहराधार और सोलन से ट्रक लोड़ होकर तमिलनाडु के लिए निकले।  

विज्ञापन


बड़ूगा पट्टी मंडी में इस फसल की सबसे ज्यादा खपत होती है। दामों में उछाल की वजह यह भी है कि इस बार लहसुन की कम पैदावार हुई है। गर्मियों के दौरान फसल में पीलापन और रोग की वजह से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा। कई किसान पहले ही आढ़तियों को फसल बेच चुके हैं, लेकिन अभी भी 50 फीसदी फसल गोदामों में जमा है। दाम बढ़ते ही किसानों ने फसल निकालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिरमौर के गिरिपार, सैनधार और पच्छाद इलाके में सबसे ज्यादा लहसुन का उत्पादन होता है। पिछले साल दाम 80 रुपये से ऊपर नहीं गए। इस बार शुरुआती दौर में लहसुन के दामों में उछाल रहा, लेकिन बाद में कमी आई। नौहराधार के आढ़ती रविंद्र सिंह ने बताया कि सुपर लहसुन के दाम 120 रुपये तक पहुंच गए हैं। सिरमौर, सोलन और कुल्लू का लहसुन तमिलनाडु के बड़ूगा पट्टी भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4,000 हेक्टेयर पर पैदावार
प्रदेश के सिरमौर में 4,000 हेक्टेयर पर लहसुन की सबसे ज्यादा पैदावार हो रही है। इस बार 60,000 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। इस बार रोग की चपेट में आने से उत्पादन गिरा है। सिरमौर में लहसुन का करोड़ों का कारोबार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed