फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sirmour Moginand school started radio app in himachal pradesh

विद्यार्थी की हर गतिविधि की जानकारी रेडियो पर सुनते हैं अभिभावक

Sun, 17 Nov 2019 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
sirmour Moginand school started radio app in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सिरमौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद के छात्रों ने स्कूल के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजीव अत्री की अगुवाई में अपना रेडियो चैनल ऐप शुरू किया है। ऐप के जरिये स्कूल अपने सारे कार्यक्रम और गतिविधियों को रेडियो पर जारी करता है। इस ऐप को हेलो मोगीनंद का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


इस ऐप को 11वीं कक्षा की मेडिकल की छात्रा सलोनी ऑपरेट करती हैं। ऐप के जरिये अभी तक स्कूल के लगभग 7 हजार कार्यक्रमों को 7 देशों में रेडियो के माध्यम से सुनाया जा चुका है। डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि उन्होंने विज्ञान विषय के छात्रों के साथ मिल कर रेडियो ऐप डिजाइन किया।
विज्ञापन


ऐप स्कूल के नाम से चलाया जा रहा है। ऐप को चलाने के लिए स्कूल में 14 बच्चों की टीम कार्य करती है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों तक हर गतिविधि को रिकॉर्ड करने के बाद इसे ऐप के माध्यम से सुनाया जाता है। छात्रा सलोनी इसे ऑपरेट करती हैं। प्रोग्राम रिकॉर्ड करने के बाद सर्वर पर डालने तक का कार्य इसी छात्रा को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहन के मोगीनंद स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात डॉ. अत्री ने राजस्थान से जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है। इस ऐप के लिए उन्होंने अंडे की ट्रे से पूरे स्टूडियो को तैयार किया है। स्टूडियो को बनाने पर मात्र 600 रुपये खर्च किए हैं। अभी तक ऐप पर रिकॉर्ड प्रोग्राम ही चलाए जाते हैं, 14 फरवरी 2020 के बाद इसे लाइव कर दिया जाएगा। ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड भी किया जा सकता है। ऐप को स्कूल प्रवक्ता और बच्चों ने मिलकर डिजाइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed