{"_id":"667d695215d619d3e40fb423","slug":"sirmaur-police-head-constable-case-police-headquarters-sought-report-on-the-head-constable-case-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Police Head Constable Case: पुलिस मुख्यालय ने हेड कांस्टेबल मामले की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Police Head Constable Case: पुलिस मुख्यालय ने हेड कांस्टेबल मामले की मांगी रिपोर्ट
Thu, 27 Jun 2024 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:00 PM IST
सार
हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने सिरमौर में तैनात हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी से जुड़े मामले की रिपोर्ट तलब की है। लोगों के विरोध के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच डीआईजी सीआईडी को सौंपी। अब इसकी जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय हिमाचल प्रदेश
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने सिरमौर के कालाअंब थाना में तैनात हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी से जुड़े मामले की रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की भी किरकिरी हुई थी। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अधिकारियों के खिलाफ वीडियो जारी होने के बाद हेड कांस्टेबल लापता हो गया था। बाद में उसे हरियाणा से ढूंढ निकाला गया। लोगों के विरोध के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच डीआईजी सीआईडी को सौंपी। अब इसकी जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। उल्लेखनीय है कि पंजाब के कुछ लोगों ने बीते दिनों देवनी सड़क पर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो जारी हुआ है।
विज्ञापन
पीड़ितों ने पंजाब से संबंध रखने वाले लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद इस मामले की जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी को सौंपा गया। 12 जून शाम को सोशल मीडिया पर कालाअंब पुलिस थाना में तैनात हेड कांस्टेबल और मारपीट के मामले में जांच अधिकारी जसवीर सैनी का वीडियो वायरल होना शुरू हुआ। वीडियो में हेड कांस्टेबल ने अपने उच्च अधिकारी पर कथित प्रताड़ित करने और साथ ही आरोपी पक्ष पर धारा 307 लगाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। वीडियो में जसवीर सैनी ने ऑन कैमरा अपनी नौकरी से त्यागपत्र देने की घोषणा भी की थी। इसके बाद हेड कांस्टेबल लापता हो गया था।
विज्ञापन