फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur-based social media influencer's comments about soldiers sparked controversy, prompting an apology.

Sirmaur: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की फौजियों को लेकर टिप्पणी पर विवाद, पुलिस में शिकायत, मांगी माफी

Thu, 16 Apr 2026 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 09:09 PM IST
सार

सिरमाैर जिले की एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की पोस्ट पर गुरुवार को विवाद हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए फौजियों को लेकर टिप्पणी की।

विज्ञापन
Sirmaur-based social media influencer's comments about soldiers sparked controversy, prompting an apology.
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मामला। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले की एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की पोस्ट पर गुरुवार को विवाद हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए फौजियों को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर ही यूजर्स ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ सैनिक संगठन की तरफ से पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक युवती ने फौजियों को लेकर वीडियो साझा की।

विज्ञापन


यूजर्स ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया, वहीं सैनिकों व पूर्व सैनिकों ने इसे अपमान माना। मामला तूल पकड़ते और विरोध बढ़ता देख युवती ने वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया और माफी मांगते हुए दूसरा वीडियो साझा किया। इसमें फौजियों व उनकी पत्नियों से माफी मांगी गई है। माफी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। भूतपूर्व सैनिक संगठन की तरफ से पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दी गई है। वहीं, कांग्रेस के एक नेता की तरफ से एसपी सिरमौर को पत्र लिखकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत दर्ज की गई है। आगामी जांच व कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed