फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur: After Nalagarh, now there is a ruckus in Shillai BJP, 18 office bearers have resigned

सिरमौर: नालागढ़ के बाद अब शिलाई भाजपा में बवाल, 18 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

Sat, 07 Aug 2021 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Aug 2021 10:54 PM IST
सार

कफोटा क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों में विकास खंड कार्यालय कफोटा में नहीं मिलने की नाराजगी है तो टिंबी जोन में उपतहसील नहीं मिलने का मलाल था। लगभग 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक साथ हुए इस्तीफे से भाजपा में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन
Sirmaur: After Nalagarh, now there is a ruckus in Shillai BJP, 18 office bearers have resigned
भाजपा

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के भाजपा मंडल पदाधिकारियों के मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब कफोटा क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों से संबंधित भाजपा के 18 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक बलदेव तोमर समेत कई अन्य स्थानीय नेताओं की अनदेखी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है।  बताया जा रहा है कि कफोटा क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों में विकास खंड कार्यालय कफोटा में नहीं मिलने की नाराजगी है तो टिंबी जोन में उपतहसील नहीं मिलने का मलाल था। लगभग 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक साथ हुए इस्तीफे से भाजपा में खलबली मच गई है। शिलाई मंडल अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे की प्रतियां राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता को भी नामित की गई हैं। 

विज्ञापन


इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह पूर्व वाइस चेयरमैन शिलाई और प्रदेश सदस्य भाजपा, धनवीर सिंह उपाध्यक्ष शिलाई मंडल, राजेंद्र चौहान सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम सिरमौर, बलवीर सिंह चौहान पूर्व वाइस चेयरमैन बीडीसी शिलाई, प्रदीप कुमार भाजपा युवा मोर्चा, चतर सिंह बूथ अध्यक्ष बमराड़, दलीप सिंह बमराड़ और कुलदीप शर्मा मीडिया प्रभारी शिलाई भाजपा समेत 18 लोग शामिल हैं। टिंबी जोन की तीन पंचायतों की बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की विकास के मामले में अनदेखी हो रही है जिससे पदाधिकारी आहत हैं। इसलिए वह अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि वह पार्टी में बने रहेंगे। शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने बताया कि उनके पास पार्टी के चार लोगों के इस्तीफे पहुंचे हैं जिसमें एक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और तीन शिलाई मंडल के पदाधिकारी हैं। इन्हें आलाकमान को भेजा जाएगा। इधर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पार्टी का यह मसला मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed