{"_id":"5bbafcfe867a55685c39447c","slug":"singer-sonu-nigam-like-song-dildu-by-shakti-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू निगम के दिल को छू गया शक्तिसिंह का ‘दिलड़ू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू निगम के दिल को छू गया शक्तिसिंह का ‘दिलड़ू’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह के पिता एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर शक्ति सिंह की आवाज में हिमाचली गीत दिलड़ू यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने भी शक्ति सिंह के इस गीत को खूब सराहा है। हाल ही में क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस हिमाचली गीत को लांच किया है। शक्ति सिंह ने सोशल मीडिया में पार्श्व गायक सोनू निगम का एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
इसमें सोनू निगम हिमाचली गीत दिलड़ू के लिए शक्ति सिंह को बधाई दे रहे हैं। सोनू निगम ने कहा कि दिलड़ू के लिए शक्ति सिंह को बधाई। वे अच्छा गाते हैं और अच्छे इंसान हैं। हिमाचली में दिलड़ू बेहद अच्छा गाया है। ऐसे ही गाते रहिए। गीत में मुंबई के एक कपल को हिमाचल की हसीन वादियों में मौज-मस्ती करते दिखाया गया है। गाने की अधिकतर शूटिंग कुल्लू और मंडी में हुई है। गाने में कुल्लू के अनछुए पर्यटन स्थल शांघड़ को भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी शक्ति सिंह कई हिमाचली गीतों को आवाज दे चुकेे हैं। मुंबई में रहते हुए भी उनका हिमाचल प्रेम उनके गीतों से देखा जा सकता है। हाल ही में उन्होंने बेटी शिवरंजनी सिंह के साथ एक गाने में आवाज दी है। इसे यू-ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। इधर, शक्ति सिंह ने कहा कि हिमाचली फोक में अलग ही मजा है। प्रशंसकों के लिए वे हिमाचली लोकगीत गाते रहेंगे। शिवरंजनी सिंह ने कहा कि उनके पिता का हिमाचली गीतों के प्रति बेहद प्रेम है। यही वजह है कि वे बॉलीवुड की बजाय हिमाचली गीतों की तरफ ध्यान देते हैं।
विज्ञापन