{"_id":"5dde2c6b8ebc3e54a5656eb0","slug":"silver-coins-to-devotees-in-jwalaji-temple-soon-administration-prepare-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालाजी मंदिर में भक्तों को चांदी के सिक्के देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालाजी मंदिर में भक्तों को चांदी के सिक्के देने की तैयारी
Wed, 27 Nov 2019 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विभू शर्मा, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विभू शर्मा, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी मंदिर में दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं को मां ज्वाला के चित्र से अंकित चांदी के सिक्के देने की तैयारी है। ज्वालाजी मंदिर न्यास के सदस्यों ने बैठक में इस संबंध में चर्चा की। उपायुक्त कांगड़ा से अनुमति लेने के बाद इस पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। स्वीकृति मिली तो जल्द ही श्रद्धालुओं को मंदिर में उचित दामों पर मां के चित्र से अंकित चांदी के सिक्के मिलेंगे।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आकर श्रद्धा अनुसार नकदी, सोना व चांदी चढ़ाते हैं। मंदिर न्यास की बैठक में चर्चा की गई कि शक्तिपीठ में जमा चांदी को पिघलाकर चांदी के सिक्के बनाकर श्रद्धालुओं को उचित दामों पर दिए जा सकते हैं। हालांकि, सिक्का कितने ग्राम का होगा या कितने रुपये में मिलेगा, इस पर अभी चर्चा नहीं की गई है।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी बिशन दास शर्मा ने बताया कि जल्द ही डीसी कांगड़ा को इसके बारे में अवगत करवाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट सदस्य पुजारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि बैठक में न्यास सदस्यों, एसडीएम अंकुश शर्मा और मंदिर अधिकारी के साथ इसके बारे में चर्चा हुई है पर डीसी कांगड़ा की स्वीकृति के बाद ही इस पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन