फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   silt in the giri, supply stalled in the city

गुम्मा से पानी मिला तो अब गिरि में आई गाद, ठप हुई पेयजल सप्लाई

Fri, 20 Aug 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
silt in the giri, supply stalled in the city
गिरी में गाद । - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। राजधानी की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा से पानी की सप्लाई सुचारु होने के बावजूद शहर में अभी तीसरे दिन ही पानी दिया जाएगा। भारी बारिश के कारण गिरि में फिर गाद आ गई है। वीरवार रात से ही इस परियोजना से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप पड़ी है।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी ने शुक्रवार से सभी इलाकों में नियमित सप्लाई देने का प्लान बनाया था, लेकिन गिरि से सप्लाई ठप होने से अभी तीसरे दिन ही पानी दिया जाएगा। पेयजल कंपनी का कहना है कि तीसरे दिन मिलने वाली सप्लाई की टाइमिंग बढ़ाई जाएगी ताकि लोगों को पानी की कोई कमी न रहे। शहर के फागली, चक्कर, घोड़ाचौकी इलाके में शुक्रवार को चौथे दिन पानी की सप्लाई दी गई है। छोटा शिमला, संजौली और सेंट्रल जोन में भी शुक्रवार को उन इलाकों में पानी दिया गया, जहां वीरवार को सप्लाई ठप रही थी। पेयजल कंपनी के एजीएम हरमेश भाटिया ने कहा कि गिरि में गाद आने से पानी की सप्लाई बाधित हुई है। इसके बावजूद ज्यादातर इलाकों में पानी देने का प्रयास किया जा रहा है। तीसरे दिन ज्यादा पानी दे रहे हैं जिससे पेयजल किल्लत जैसी शिकायतें नहीं हैं।
विज्ञापन

32 एमएलडी पानी मिला, आज यहां देंगे सप्लाई
शिमला शहर को शुक्रवार को सभी परियोजनाओं से 32 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। यह सामान्य से करीब 13 एमएलडी कम है। शनिवार को छोटा शिमला बाजार, चार्ली विला, कसुम्पटी बाजार, चक्कर, यूएस क्लब, सेंट्रल जोन, संजौली में पानी की सप्लाई दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि शनिवार को उन सभी क्षेत्रों में पानी देंगे, जहां शुक्रवार को सप्लाई नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के छात्रों ने किया गुम्मा का दौरा
आईटीआई सुन्नी और जलोग के छात्रों ने शिक्षकों के साथ शुक्रवार को गुम्मा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। इस दौरान मैनेजर रंजीव शर्मा ने इन्हें पंपिंग की जानकारी दी। बताया कि कैसे पानी शुद्ध किया जाता है और फिर शिमला के लिए सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed