फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sikh for justice pro khalistani Gurpakhwant Singh Pannu threaten to bjp rashtriya adhyaksh JP nadda

दुस्साहस: सीएम जयराम के बाद अब नड्डा-शांता को खालिस्तान समर्थक की धमकी

Mon, 02 Aug 2021 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/पालमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/पालमपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Aug 2021 12:51 PM IST
सार

गुरपखवंत सिंह पन्नु ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी फिर धमकी देते हुए कहा कि 15 अगस्त को उन्हें झंडा नहीं फहराने देंगे।

विज्ञापन
sikh for justice pro khalistani Gurpakhwant Singh Pannu threaten to bjp rashtriya adhyaksh JP nadda
जेपी नड्डा - फोटो : Twitter @bjp4 india

विस्तार

खालिस्तान समर्थक गुरपखवंत सिंह पन्नू ने अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को धमकी दी है। यह धमकी सोमवार को पन्नू ने ऊना के पत्रकारों को फोन कॉल के माध्यम से दी। सिख फॉर जस्टिस गुट से जुड़े गुरपखवंत सिंह पन्नू ने कहा कि देश में हजारों किसानों की मौत के लिए जेपी नड्डा व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार हैं। पत्रकारों की ओर से मामला पुलिस के ध्यान में लाने के बाद एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले में छानबीन की बात कही है। 

विज्ञापन


वहीं, एसपी ने डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह को उन सभी पत्रकारों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें इस तरह का फोन आया है। जिला मुख्यालय के कुछ पत्रकारों को आई कॉल में गुरपखवंत सिंह पन्नू ने कहा कि जेपी नड्डा भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा की वजह से आंदोलनरत किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पन्नू ने सीएम जयराम ठाकुर को भी धमकी दी है कि 15 अगस्त को उन्हें झंडा नहीं फहराने देंगे।
विज्ञापन


कहा कि 15 अगस्त को लोग अपने घरों में रहें। बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को भी गुरपखवंत सिंह पन्नू ने प्रदेश के कई पत्रकारों को फोन कर यह धमकी थी। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, शांता कुमार को फोन पर धमकी दी गई कि आप भाजपा के सीनियर मोस्ट नेता हैं। भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। देखते हैं आप पुलिस के दम पर 15 अगस्त को कैसे तिरंगा फहराते हैं? उधर, शांता कुमार के कार्यालय ने इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed